गर्मी से बिलबिलाए लोग, धूप ने झुलसाया

Spread the love

दीपक वर्मा@ शामली। शुक्रवार को भीषण गर्मी से आम जनजीवन बेहाल हो गया। गर्मी व उमस के कारण लोग बिलबिला उठे वहीं तेज धूप ने शरीर को झुलसाने का काम किया। गर्मी से बचने के लिए लोगों ने सिर व मुंह को ढककर काम चलाया लेकिन राहत नही मिल सकी। बाजारों में भी दोपहर बाद लोगों की चहल-पहल कम ही नजर आयी।
जानकारी के अनुसार लगातार बढ़ रहे पारे ने आम जनजीवन बुरी तरह बेहाल करके रख दिया है। लोगों को गर्मी से राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। इस समय पूरा जिला भीषण गर्मी की चपेट में है। दिन निकलते ही गर्मी का प्रकोप शुरू हो जाता है जो शाम तक जारी रहता है। दोपहर में हालात इतने खराब हो जाते हैं कि गर्मी बर्दाश्त नहीं होती। लोग घरों से बाहर निकलने से पूर्व सिर व मुंह को ढककर ही बाजारों में खरीददारी के लिए जा रहे हैं लेकिन सारे प्रयास विफल साबित हो रहे हैं। तीन दिन पूर्व हुई बारिश के चलते लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली थी लेकिन गुरुवार व शुक्रवार को निकली तेज धूप ने लोगों को बिलबिलाकर रख दिया। चिलचिलाती धूप ने शरीर को झुलसाने का काम किया। सुबह के समय ही लोग बाजारों में खरीददारी के लिए जाते हैं, दोपहर के समय बाजारों में भीड़ भाड़ कम हो जाती है। शुक्रवार को भी भीषण गर्मी से आम जनजीवन बुरी तरह बेहाल करके रख दिया। लोग पसीना-पसीना नजर आए। गर्मी व धूप से बचने के लिए लोग सिर व मुंह को कपडे से ढककर अपना बचाव कर रहे हैं, बारिश के चलते पसीना सूखने का नाम नहीं ले रहा है, वहीं बारिश न होने से भी स्थिति और ज्यादा विकट हो गयी है। दोपहर के समय बाजारों में भीड भी कम ही रही। 4 बजे के बाद बाजार बंद होने लगे और लोग अपने अपने घरों में घुस गए।