IN8@ बहादुरगढ़, : दिल्ली-रोहतक रोड स्थित एक होटल के एक कमरे में चल रही पार्टी के दौरान हुए विवाद में एक युवक ने दूसरे के सिर में गोली मार दी। गोली लगने से उसकी हालत गंभीर बताई गई है। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उधर सैक्टर-6 थाना पुलिस ने घायल के बयान पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार एक होटल में शुक्रवार आधी रात को एक युवक ने शहर के लालचंद कालोनी में रहने वाले अरिहंत के सिर में महज इस बात पर गोली मार दी कि उसने उस लडक़े के साथ बैठी उसकी फ्रैंड को दूसरी फ्रैंड के बारे में बता दिया। इस बात से दूसरा युवक बेहद नाराज होकर अरिहंत से गाली-गलौच व हाथापाई करने लगा। तभी वहां मौजूद अन्य युवकों ने दोनों में बीच-बचाव कर अलग कर दिया। इसी दौरान नाराज हुआ युवक वहां से बाहर निकल गया। आरोप है कि कुछ ही देर बाद वह पिस्तौल लेकर कमरे में पहुंचा और उसने फिर जान से मारने की धमकी देते हुए गोली चला दी। गोली सीधे अरिहंत के सिर में लगी है। इस घटना के बाद यहां अफरा-तफरी मच गई। घायल अरिहंत को इलाज के लिए उसके साथी पहले शहर के नागरिक अस्पताल में लेकर आए लेकिन यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बाद में उसे शहर के एक निजी अस्पताल में लेकर गए। उधर होटल में शराब पार्टी दौरान हुए विवाद में गोली चलने की सूचना पाकर पुलिस अधिकारी घटनास्थल व अस्पताल में भी पहुंचें। पुलिस ने होटल में उस दौरान मौजूद रहे लडक़ों व लड़कियों से पूरी जानकारी भी जुटाने का प्रयास किया। उधर इस मामले में सैक्टर-6 थाना प्रबंधक निरीक्षक मनोज कुमार का कहना है कि इस वारदात में घायल हुए अरिहंत के बयान पर आरोपी प्रदीप के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी के पकड़ में आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम को लेकर स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस कई एंगलों पर अपनी जांच आगे बढ़ा रही है।
Related Posts
67 वर्षीय धनीराम ने दिल्ली स्टेट मास्टर एथलीट प्रतियोगिता में लगाई सिल्वर मैडल की हैट्रिक
IN8@गुरुग्राम…. जिस उम्र में आकर बुजुर्ग अपनी एक्सरसाइज से लेकर दौड़-धूप छोड़कर आराम करने की सोचते हैं, मानेसर निवासी धनीराम…
शिक्षकों की गैर शैक्षणिक कार्यों में ड् यूटी लगाने का विरोध
IN8@फरूखनगर…. हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन गुरुग्राम के जिला प्रधान अमित भारद्वाज व जिला महा सचिव रणबीर सिंह के नेतृत्व में…
आशा वर्करों ने धरना देकर की सरकार विरोधी नारेबाजी
IN8@झज्जर…पिछले कई दिनों से सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल कर बैठी आशा वर्करों ने सोमवार को भी सरकार के खिलाफ…
