आतंकियों ने बीजेपी कार्यकर्ता को मारी गोली

Spread the love

श्रीनगर। एक बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले से है, जहां के ओमपोरा इलाके में आतंकियों ने रविवार सुबह बीजेपी कार्यकर्ता अब्दुल हमीद को गोली मार दी, खबर है कि आतंकियों ने अब्दुल हमीद के घर में घुसकर उन्हें गोली मारी और वहां से फरार हो गए, फिलहाल अब्दुल हमीद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर है,बता दें कि अब्दुल हमीद बडगाम जिले में भाजपा की ओबीसी इकाई के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं,घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और आतंकियों की तलाश तेज कर दी है।

गौरतलब है कि बीते 6 अगस्त को भी ऐसी ही घटना सामने आई थी, कुलगाम स्थित वेसू में आतंकियों ने स्थानीय सरपंच सज्जाद अहम खांडे को उनके घर के बाहर गोली मार दी।