राममंदिर आधारशिला दिवस को एक उत्साह से मनाने का किया आह्वान

Spread the love

IN8@ लोनी| आज भाजपा नेता और सहयोग द हेल्पिंग हैण्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजेन्द्र त्यागी के नेतृत्व में सहयोग महिला मंच की राष्ट्रीय संयोजक मीना चौहान, प्रदेश संयोजक सुषमा त्यागी ,रास्ट्रीय कोषाध्यक्ष संगीता सिंह ,सरोज सैनी ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए कोर कमेटी के कार्यकर्ताओं ने वात्सल्य ग्राम व्रन्दावन पहुचकर राममंदिर आंदोलन में अग्रणी भूमिका में रहने वाली कुशल ओजस्वी वक्ता दीदी माँ जी को संस्था की तरफ से स्मृति चिन्ह और राम नाम का पटका व मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया|

दीदी माँ ने संघटन के कार्यो की सराहना करते हुए सभी सदस्यों को अपनी शुभकामनाये और आर्शीवाद दिया| सभी से राममंदिर आधारशिला दिवस को अपने जीवन में एक उत्साह से मनाने का आह्वान किया|