दीपक वर्मा@ शामली। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार को कांग्रेस महारसोई का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक ने भी रसोई का निरीक्षण करते हुए साफ सफाई व खाना बनाने में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा करनाल रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस महारसोई का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक ने भी रसोई का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस रसोई के माध्यम से जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया जाएगा। प्रतिदिन तीन से चार हजार लोगों को भोजन कराया जाएगा। प्रतिदिन अलग-अलग तरह का खाना बनाया जाएगा। उन्होंने रसोई में सोशल डिस्टेंस का पालन करने, साफ सफाई व स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दीपक सैनी, शहर अध्यक्ष अनुज गौतम, सुल्तान सिंह, प्रवीण तरार, श्यामलाल शर्मा, धर्मेन्द्र कांबोज, बिल्लू प्रधान, धीरज उपाध्याय, अब्दुल हाफिज, जावेद खान, राकेश शर्मा, श्याम सैनी आदि भी मौजूद थे।
Related Posts
शामली आसपास: घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
संवाददाता@ कैराना। घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर…
जनपद वासियों को मिले पीने का स्वच्छ पानीः सुरेश राणा
जनपद की पानी की टंकियों के अवलोकन के लिए निर्देश दीपक वर्मा@शामली। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने डीएम…
खनन माफिया की भूख मिटाने में लगी यमुना का अस्तित्व
मामौर में पॉर्कलेन मशीन व अन्य साजो-सामान से मोडी यमुना की धार, हरियाणा से निकाला रास्ता मानकों के विपरीत रोजाना…
