IN8@ उत्तरप्रदेश: गैंगस्टर विकास दुबे को पुलिस ने गुरुवार उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने विकास दुबे को महाकालेश्वर मंदिर से गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस विकास को उज्जैन से उत्तर प्रदेश ला रही है। बता दें कि इससे पहले यूपी पुलिस ने विकास के दो साथियों को एनकाउंटर में मार डाला। उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के सिविल लाइन क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के शार्प शूटर एवं 50 हजार रुपए के ईनामी प्रवीन उर्फ बबुआ दुबे को एक सशस्त्र मुठभेड़ में मार गिराया।मारा गया बदमाश विकास के शार्प शूटर्स टीम का हिस्सा था जिसने पिछले गुरुवार को कानपुर में चौबेपुर के बिकरू गांव में दबिश देने गई पुलिस टीम पर गोलियां बरसाई थीं। इस हमले में आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे।
Related Posts
बकाया पैसा मांगा तो कर दिया फावडे से हमला
हमले में युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती कराया घायल के भाई ने तीन युवकों के खिलाफ दी…
संजीत अपहरण हत्याकांड में बड़ा खुलासा, एसपी अपर्णा ने बोला था झूठ पर झूठ
कानपुर: संजीत अपहरण व हत्याकांड में एसपी साउथ ने बदमाशों को पकड़ने का जाल बिछाया था। पर, बदमाश नाक के…
घर में घुसकर मां बेटे से मारपीट
सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर चोला चौकी मोबाईल को लेकर कहासुनी के बाद चार लोगों ने घर में घुसकर मां बेटे से…
