विनोद पांडेय @ गाजियाबाद। कोरोना के मामले थमने का नाम ही नहीं लेे रहा हैं। भले ही लोगों में कोरोना का खौफ कम हो रहा है, लेकिन संक्रमण की रफ्तार बढ रही है। बढ़ी कोरोना मरीजों की संख्या ने प्रशासन को हैरत में डाल दिया है। भारी पड़ते अगस्त माह के साथ प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग सिंतबर माह के संभावित खतरे से भी निपटने की तैयारी में जुटा है। शनिवार को गाजियाबाद में कोरोना के 103 नए मामले सामने आए। शायद ही कोई ऐसा दिन गुजर रहा है, जिस दिन आकडा सौ से कम रहा हो। लेकिन सकारत्मक बात यह है कि कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की रफ्तार भी बढी है। शनिवार को कोरोना संक्रमण की चपेट में 103 नए मरीज आए हैं। पहले से संक्रमित 96 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक संक्रमित मरीजों की संख्या 5769 पहुंच गई है। इनमें से 4660 डिस्चार्ज हो चुके हैं। मौत का आंकड़ा 64 पर ही अटका है। अभी 1045 मरीज संक्रमण की चपेट में हैं और उनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों एवं होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है।
Related Posts
संक्रमण के प्रति लापरवाही लोगों के लिए पड़ रही भारी
120 नए संक्रमित मरीजों के साथ आकड़ा पहुंचा 3276 नियमों का पालन कराने में लाचार सिस्टम लाचार प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद।…
धर्म परिवर्तन की अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने का हुआ प्रयास
-पटेलनगर में धर्म परिवर्तन की सूचना से मची खलबलीअफवाह फैलाने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्र्रवाई: जिलाधिकारी विनोद पांडेय @…
शराब पीकर लड़कियों से करता था छेड़छाड़ व मारपीट, मनचले गिरफ्तार
विनोद पांडेय @ गाजियाबाद। कविनगर थाने की पुलिस ने शराब पीकर आती जाती लड़कियों से छेड़छाड़ और बदतमीजी करने के…
