गुरुग्राम में 24 घंटे में रिकॉर्ड 265 पॉजिटिव केस मिले, दो पेशेंट ने संक्रमण से दम तोड़ा

IN8@गुरुग्राम…अनलॉक-4 शुरू हुए अभी पांच दिन हुए हैं। होटल, मॉल्स, बाजार आदि खुलने के बाद अब बेशक मेट्रो रेल चलाने व स्कूलों को खोलने की तैयारी की जा रही है। लेकिन गुड़गांव में संक्रमण की र तार अब तक सबसे तेज हो गई है। शनिवार को 24 घंटे में सबसे अधिक 265 पॉजिटिव केस मिले। वहीं दो मरीजों ने संक्रमण से दम तोड़ दिया। हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं। पिछले पांच दिन में ही 1098 पॉजिटिव केस मिलने के साथ ही कुल पॉजिटिव केस 12 हजार से बढक़र 13 हजार के पार हो गए। वहीं गुडग़ांव में कोरोना से दम तोडऩे वाले लोगों की सं या 137 हो गई है।
प्रदेश स्तर पर जहां फरीदाबाद में 18.5 फीसदी पॉजिटिव केस हैं, वहीं गुड़गांव में कुल केस का 18 फीसदी केस सामने आ चुके हैं। दोनों जिला सबसे संक्रमित हैं। जून महीने में जहां गुडग़ांव में कुल 4520 पॉजिटिव केस मिले थे, लेकिन सबसे पॉजिटिव केस 243 केस 8 जून को सामने आए थे। इसके बाद लगातार पॉजिटिव केस कम होते चले गए और अगस्त महीने में सबसे कम चार अगस्त को 43 पॉजिटिव केस भी मिले थे। लेकिन सितंबर महीने में तेजी से पॉजिटिव केस बढ़ रहे हैं। पिछले पांच दिन में डराने वाले आंकड़े सामने आए हैं। शनिवार को सबसे अधिक 265 पॉजिटिव केस मिले, जिसमें से शहरी क्षेत्र में ही 207 पॉजिटिव केस मिले हैं। जबकि 58 पॉजिटिव ग्रामीण क्षेत्रों में पाए गए हैं।