चाइना की राखी का बहिष्कार कर बहन ने बनाई भाइयों के लिए तिरंगे की राखी

IN8 @ बागपत। चाईना के सामानों का बहिष्कार करने में हुए बच्चें भी शामिल। बहन ने अपने भाईयों के लिए अपने हाथों से बनाई हिन्दुस्तानी राखी। सभी बहनों को दिया चाईनीज राखी के बहिष्कार करने का संदेश। दरअसल जब सम्पूर्ण भारतवर्ष में चाईना के सामानों का बहिष्कार हो रहा हो, तो हिन्दुस्तानी बच्चें कैसे पीछे रह सकते है।

आपको बता दे की क्षेत्र के गांव तिलवाडा में आँखें की छोटी पर्यावरण संरक्षक प्रिया उपाध्याय ने चाईनीज राखियों का बहिष्कार करते हुए अपने भाईयों के लिए तिरंगे की हिन्दुस्तानी राखियाँ बनाई।

सभी बहनों से चीन की बनी राखियों को न खरीदने की अपील करते हुए चीन की वस्तुओं का बहिष्कार करने और स्वदेशी राखियाँ ही भाईयों की कलाई पर बाधने का संदेश दिया।
प्रिया उपाध्याय ने कहा दुनियां में कोरोना वायरस के नाम से मौत बांटने वाला इंसानियत का दुश्मन चीन हिन्दुस्तान में अपनी वस्तुओं को बेचकर उससे कमायें हुए धन से ही हिन्दुस्तान को बर्बाद करने व हिन्दुस्तान की जमीन पर कब्जा करने कि सपना देखता है। ऐसे देश का हमें पूर्णतः बहिष्कार करना चाहिए। चीन व पाकिस्तान के प्रति हमदर्दी दिखाने वाला केवल हिन्दुस्तान का ही नहीं इंसानियत का दुश्मन है।