जनपद प्रभारी मंत्री अजीत पाल सिंह ने किया ई-बुक का विमोचन

  • कोरोना काल में सेवा कार्यों में जुटे रहे कार्यकर्ताओं का बढाया हौंसला
  • वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये किया सेवा ही संगठन ई-बुक का विमोचन

दीपक वर्मा@शामली। जनपद के प्रभारी मंत्री अजीत पाल सिंह ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये भाजपा की सेवा ही संगठन ई-बुक का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कोरोना काल में अपनी जान की परवाह न करते हुए सेवा कार्यों में जुटे रहे कार्यकर्ताओं का हौंसला भी बढाया। जानकारी के अनुसार मंगलवार को जनपद के प्रभारी मंत्री अजीत पाल सिंह ने भाजपा की सेवा ही संगठन ई-बुक का वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये विमोचन किया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सतेन्द्र तोमर ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री अजीतपाल सिंह ने कहा कि लाॅकडाउन की अवधि के दौरान भाजपा के कार्यकर्ता अपनी जान की परवाह किए बिना सेवा कार्याे में जुटे रहे जो बेहद सराहनीय कार्य है। कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए सेवा कार्य यह यह सिद्ध करते हैं कि उनके लिए राजनीति केवल सत्ता प्राप्त करने का नहीं बल्कि सेवा का माध्यम है। कार्यकर्ताओं ने गरीब व जरूरतमंद लोगों तक खाने के पैकेट, मास्क व सैनेटाइजर पहुंचाए। मुख्य वक्ता सांसद कांता कर्दम ने कहा कि महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मास्क बनाकर कोरोना काल में जरूरतमंदों तक पहुंचाए। कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि ई-बुक में संगठन द्वारा कोरोना काल में की गयी सेवा का संकलन है जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपना योगदान दिया तथा लाॅकडाउन के दौरान सबसे अधिक सेवा कार्य उत्तर प्रदेश ने किया। जिलाध्यक्ष सतेन्द्र तोमर ने कोरोना काल में जिले तथा मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर कैराना सांसद प्रदीप चैधरी, विधायक तेजेन्द्र निर्वाल, हरबीर मलिक, रामजीलाल कश्यप, रमेश गौड, प्रमोद सैनी, मृगांका सिंह, पुनीत द्विवेदी, कपिल पंवार, पंकज राणा, छात्रपाल कश्य, शशि अरोडा, संगीता सिंघल, अनुज राणा, अजय संगल, विशेष सरोहा, दामोदर सैनी, राजेन्द्र मादलपुर, गोपाल चैहान, सुधीर मलिक, सुधा रानी, दिवाकर कश्यप, सुखचैन वालिया आदि भी मौजूद रहे।