IN8@ गाजियाबाद। जिले को अपराध मुक्त बनाने एवं अपराधियों पर कार्र्रवाई करने के लिए पुलिस अब हाईटेक के साथ परंपरागत पुलिसिंग का सहारा भी लेगी। पुलिस जिले में बीट सिस्टम को मजबूत कर रही है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने योजना तैयार करते हुए अमल करना भी शुरू कर दिया है। जिले में छोटे थानों पर 22, मध्यम थानों पर 32 और बड़े थानों पर 42 बीट कांस्टेबलों की तैनाती कर उन्हें बीट पर काम करने की ट्रेनिंग दी जा रही है। साथ ही इन सिपाहियों को बीट पुस्तकें भी वितरित की गई हैं। पुलिस का मानना है कि बीट सिस्टम में मजबूती आने से अपराधियों के मन में खौफ पैदा होगा और उसका मनोबल गिरेगा। इससे वह अपराध करने से डरेगा, जिससे जिले में अपराधों में कमी आएगी। बता दें कि बदल रहे दौर की जिस तरह पुलिस से पुलिस भी अब आधुनिक हुई है, तो उनके सामने अपराधी कई हाइटेक नही है। जिस कारण पुलिस दोबारा परंपरागत पुलिसिंग का सहारा ले रही है। इसके तहत पुलिस मुखबिर तंत्र मजबूत करने के लिए बीट व्यवस्था मजबूत करने पर जुट गई है। बीट सिस्टम मजबूत करने के लिए एसएसपी कलानिधि नैथानी ने हाल में ही पुलिस लाइन से 182 सिपाहियों को विभिन्न थानों में तैनात किया था। बीट सिस्टम को मजबूत करने और थानों पर पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाए जाने के लिए एसएसपी ने यह कदम उठाया था। यह सभी सिपाही वह थे जिनकी कभी तो पोच्स्टग के न सिफारिश आई थी और वह लंबे समय से थानों में तैनात नहीं हुए थे। बीट सिस्टम के तहत बीट कांस्टेबल अपने-अपने क्षेत्र में इनामी, हिस्ट्रीशीटर, गैंगेस्टर, गुंडा अधिनियम के तहत आरोपित व वांछितों के यहां दस्तक देंगे और उनके व उनके परिवार के बारे में पूरी जानकारी लेंगे कि संबंधित की दिनचर्या क्या है। वर्तमान में वह क्या कर रहा है, किस रोजगार से उसके घर का खर्च चल रहा है, उसका किन-किन लोगों से मिलना जुलना है के साथ तमाम तरह की जानकारियां जुटाई जाएंगी। इसके साथ ही वह अपने क्षेत्र के संभ्रांत लोगों से भी संपर्क बढ़ाएंगे और लोगों के नाम, उनके पद, पते, मोबाइल नंबर के साथ डायरी मेंटेन करेंगे। एसएसपी का मानना है कि बीट में सिपाही की मजबूत पकड़ होने के साथ उसे घटना से पूर्व जानकारी होगी और मुखबिर तंत्र मजबूत होगा। इसको लेकर उन्होंने जिले में बीट सिस्टम मजबूत करने पर काम शुरू कर दिया है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि जिले में अपराध पर काबू पाने के लिए पुलिस परंपरागत पुलिसिंग पर भी जोर दे रही है। जिले में बीट सिस्टम को मजबूत किया जा रह है। इसके लिए बीट सिपाहियों को ट्रेनिंग दी जा रही है।
Related Posts
प्रधानमंत्री ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन किया, एमआरओ सुविधा का भी शिलान्यास
नोएडा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे…
दिल्ली-एनसीआर में लूटपाट करने व खरीदने वाले सुनार समेत तीन बदमाश गिरफ्तार
गाजियाबाद। दिल्ली-एनसीआर में लूटपाट करने वाले गैंग के दो बदमाशों को इंदिरापुरम पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। एक…
लैब संचालन से पूर्व डॉक्टर व लैब टेक्नीशियन की हो तैनाती: सीडीओ
-आरटीपीसी लैब में कोरोना संदिग्धों की होगी जांच प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। जिला अस्पताल में रीयल टाइम पॉलीमर्स चेन रिएक्शन (आरटीपीसीआर)…
