संवाददाता@ कैराना। सड़क किनारे खड़ी कार में ट्रक ने टक्कर मार दी। इसी को लेकर मौके पर जमकर हंगामा हो गया। पुलिस ने मामले को किसी तरह शांत कराया। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे नगर के कांधला तिराहे के निकट सड़क किनारे एक कार खड़ी हुई थी। इसी दौरान कांधला की ओर से आए एक ट्रक ने कार में टक्कर मार दी, जिसमें कार का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद कार चालक ने ट्रक को रूकवा लिया, जिस पर उनमें जमकर कहासुनी हुई। मौके पर जमकर हंगामा खड़ा हो गया। जहां आसपास के लोग भी जमा हो गए। मामले की जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों से वार्ता करते हुए उन्हें किसी तरह शांत किया। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास जारी था।
Related Posts
शहर में कराया गया सैनेटाइजर का छिडकाव
शिव चैंक सहित कई स्थानों पर दवा का छिडकावदीपक वर्मा@ शामली। कोरोना संक्रमण व संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए…
वफादारी में दगा पर की थी प्रोपर्टी डीलर की हत्या
कैराना पुलिस ने मुरसलीन हत्याकांड का 36 घंटे में किया सनसनीखेज राजफाश, दो हत्यारोपी गिरफ्तार आरोपियों के पास से आलाकत्ल,…
भीषण गर्मी का प्रकोप बने रहने से जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त
दीपक वर्मा@ शामली। गुरुवार को भीषण गर्मी का प्रकोप बने रहने से जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त रहा। गर्मी के कारण…
