धूमधाम से मनायी गयी पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

  • कृषि बिलों के नाम पर भोले भाले किसानों को भ्रमित कर रहा है विपक्ष-सतेन्द्र तोमर

दीपक वर्मा@शामली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम के साथ मनायी गयी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन चरित्र से अवगत कराया। जानकारी के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम के साथ मनायी गयी। इस अवसर पर पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी। जिलाध्यक्ष सतेन्द्र तोमर ने कहा कि 21 अक्तूर 1951 को डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की अध्यक्षता में भारतीय जनसघ की स्थापना हुई थी। 1952 में इनका प्रथम अधिवेशन कानपुर में हुआ। पं. दीनदयाल उपाध्याय इस दल के महामंत्री बने और इस अधिवेशन में पारित 15 प्रस्तावों में से सात दीनदयाल उपाध्याय ने प्रस्तुत किए। उन्होंने कृषि बिल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि विपक्ष भोले भाले किसानों को भ्रमित कर रहा है, जबकि यह बिल किसानों की आय दोगुनी करने व उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए केन्द्र सरकार का एक सराहनीय कदम है। विपक्ष द्वारा इस बिल को किसान विरोधी बताया गया है जो निराधार है। यह बिल कांग्रेस अपने समय मंे लाना चाहती थी लेकिन बिल में त्रुटि होने के कारण वह इसे पास नहीं करवा सकी। अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस पर गहनता से विचार विमर्श कर कमियों को दूर कर बिल को पास कराया है लेकिन विपक्ष भारत के किसानों को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है लेकिन किसान भ्रमित नहीं होंगे। विपक्ष यह भ्रम फैला रहा है कि इस बिल से एमएसपी को हटा दिया जाएगा जबकि कृषि बिल से यह प्रभावित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पहले किसान अपने ही क्षेत्र में अपनी फसल बेचने के लिए मजबूर था, अब किसान पूरे देश में कहीं भी अपनी फसल बेच सकता है, इससे किसानों की आर्थिक उन्नति बहुत तेजी से होगी। इस अवसर पर दामोदर सैनी, निविश कुमार, कपिल पंवार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। दूसरी ओर नगर मंडल के सभी सैक्टरों में प्रत्येक बूथ पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनायी गयी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पं. उपाध्याय के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरबीर मलिक, अमित विश्वकर्मा, पुनीत द्विवेदी, योगेन्द्र निर्वाल, सन्नी शर्मा, बादल गौतम, विवेक प्रेमी, संजीव मलिक, संजीव लोहान, अजय आर्य, राकेश, संजय आर्य, अशोक कुमार, विशाल कुमार, सतीश शर्मा आदि भी मौजूद रहे।