मोहित बेनीवाल से मिले भाजपा कार्यकर्ता

  • भाजपा पउप्र क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर दी बधाई

दीपक वर्मा@शामली। मोहित बेनीवाल को भाजपा का पश्चिमी उत्तर प्रदेश का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाने से शामली जिले में खुशी की लहर दौड गयी है। मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोहित बेनीवाल से मुलाकात कर उन्हें बुके भेंट कर बधाई दी। मोहित बेनीवाल ने कहा कि वे युवाओं को साथ लेकर मोदी व योगी के सपनों को साकार करने का प्रयास करेंगे।
जानकारी के अनुसार भाजपा नेता मोहित बेनीवाल को भाजपा का पश्चिमी उत्तर प्रदेश का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाने से भाजपाईयों में खुशी की लहर दौड गयी है। मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि कश्यप के नेतृत्व मंे कार्यकर्ताओं ने मोहित बेनीवाल के मंसूरपुर स्थित रेस्टोरेंट पर पहुंचकर उन्हें बुके भेंट कर बधाई दी। इस मौके पर रवि कश्यप ने कहा कि मोहित बेनीवाल के क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाने से पूरे जिले का मान बढा है। मोहित बेनीवाल ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों को ध्यान में रखकर युवाओं को आगे बढाएंगे। उन्होंने कहा कि युवा ही देश का भविष्य है। इस मौके पर पुनीत द्विवेदी, अमित विश्वकर्मा, प्रमोद नामदेव, गौरव विश्वकर्मा आदि भी मौजूद थे।