संवाददाता @ गन्नौर । राजपुर गांव में गोली मारकर हत्या करने के प्रयास के आरोपी को राजुलू गढी चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया जहां अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया । हत्या के प्रयास की घटना में शामिल चौथा आरोपी है । गौरतलब है कि गत 6 मई को मनजीत उर्फ भोला निवासी राजपुर ने बड़ी थाना के अंतर्गत राजलू गढ़ी पुलिस चौकी में में शिकायत देकर बताया था की मेरे गांव के विशाल उर्फ गोलू व उसके सगे भाई सागर व 5 नापता नामालूम युवकों ने मेरे साथ मारपीट कर मुझे जान से मारने की नियत से फायर किया है। पुलिस ने मंजीत की शिकायत पर दो नामजद सहित अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी थी । जिसके बाद वारदात में शामिल आरोपीत विशाल उर्फ गोलू पुत्र कुलदीप पुत्र निवासी शहर मालपुर व जतिन उर्फ कालूू निवासी परढाना को पहले ही गिरफतार कर लिया गया था । उसी मामले में कार्यवाही करते हुए राजलू चौंकी पुलिस ने आरोपित हिमांशु उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां अदालत ने आरोपित को जेल भेज दिया। चौंकी इंचार्ज मुकेश ने बताया की मामले में शामिल अन्य आरोपितों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।
Related Posts
बस ने कार को मारी टक्कर,एक ही परिवार के तीन छात्रों की मौत
IN8@फर्रुखनगर….. फर्रुखनगर खंड के गांव कालियावास चौक पर पेट्रोल पम्प पर तेल डलवाने के लिए जा रही ईको कार को…
पैट्रोल पम्प मैनेजर से छीनी स्कोर्पियो
: एक लाख की नगदी,मोबाईल फोन भी छीन ले गए बदमाश : आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने गठित…
महंगाई को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
IN8@गुरुग्राम… बढ़ती महंगाई व भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस सेवादल द्वारा वीरवार को केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते…
