IN8@ कैथल, : एक सिरफिरे आशिक विवाहिता प्रेमिका के घर में घुस कर पूरे परिवार पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी। इसमें एक 13 साल की लडक़ी की मौत हो गई। महिला को गंभीर हालत में चंडीगढ़ पीजीआइ ले जाया गया है। महिला का पति भी 40 प्रतिशत तक झुलस गया है। महिला के पति का आरोप है कि उसकी पत्नी के गलत चरित्र के चलते यह वारदात हुई। घटना शहर के अर्जुन नगर में हुई है। महिला के पति के अनुसार अर्जुन नगर स्थित मकान में रात करीब डेढ़ बजे मूलरूप से टोहाना का रहने वाला सुभाष (40) ने यह वारदात की। वह फिलहाल खुराना रोड पर रहता है। पहले वह भी खुराना रोड पर रहते थे, जहां उसकी पत्नी का सुभाष के साथ गलत रिश्ते बन गए। उसे कई बार समझाने की कोशिश की,लेकिन वह कोई बात नहीं सुनती थी। इसके चलते उसने वहां से घर छोडक़र अर्जुन नगर में किराये पर मकान ले लिया। यहां आकर भी उसकी हरकतें बंद नहीं हुई और किसी अन्य युवक के साथ उसका प्रेम प्रसंग शुरु हो गया। यहां सुभाष भी उससे मिलने आता था,जिसे महिला के किसी और के साथ संबंध होने का पता चला। उसने इसका विरोध किया,लेकिन वह नहीं मानी। महिला के पति ने बताया कि इसी के चलते सुभाष देर रात मिट्टी के तेल की कैन्नी लेकर उसके घर पहुंचा और पूरे परिवार पर तेल छिडक़ कर आग लगा दी। इसके बाद दीवार फांदकर वह यहां से फरार हो गया। आग में जलने से महिला 13 साल की बेटी की मौत हो गई। महिला 70 फीसद से ज्यादा जल चुकी है। उसे गंभीर हालत में पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर किया गया है। घटना की सूचना थाना सिटी पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Related Posts
नई टीम सेक्टर -14 को सुंदर, स्वच्छ और सुरक्षित बनाने में सफल होगी: बक्शी
IN8@गुरुग्राम…. शहर के सेक्टर-14 रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्लूए) की नई टीम चुन ली गई है। चुनावों में उद्योगपति संजीव अग्रवाल…
इनफोर्समैंट टीमों ने अनधिकृत निर्माणों पर चलाया पीला पंजा
IN8@गुरुग्राम… सोमवार का दिन अनाधिकृत निर्माणों एवं अवैध विज्ञापनों पर भारी रहा। एक ओर जहां इनफोर्समैंट टीमों ने जोन-4 तथा…
किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
IN8@गुरुग्राम….. हिसार में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का शांति पूर्वक तरीके से विरोध कर रहे किसानों पर सरकार…
