सपा आहवान पत्रक कार्यक्रम का समापन

दीपक वर्मा@ शामली। समाजवादी पार्टी का आहवान पत्रक वितरण कार्यक्रम का गुरुवार को समापन हो गया। अंतिम दिन कार्यकर्ताओं ने कई गांवों में संपर्क कर ग्रामीणों को आहवान पत्रक वितरित किए। इस मौके पर 2022 में प्रदेश मंे समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का आहवान किया गया। जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे आहवन पत्रक वितरण कार्यक्रम का गुरुवार को समापन हो गया।

अंतिम दिन सपा नेता संजय उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांव खुरगान, झाडखेडी, बुच्चाखेडी, डुंडूखेडा, तितरवाडा, गंगेरू आदि गांवांे में समाजवादी पार्टी आहवान पत्रक वितरित किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों से 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का आहवान किया गया। संजय उपाध्याय ने बताया कि पत्रक अभियान 1 जुलाई से शुरू किया गया था जो गुरुवार को संपन्न हो गया। उन्होंने कहा कि 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनना तय है, जनता 2022 में परिवर्तन करने जा रही है और अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। इस अवसर पर राहुल उपाध्याय, राजबीर सैनी, रविन्द्र पाल, रहीस मिर्जा, साजिद चैधरी, भूपसिंह, महेश उपाध्याय आदि भी मौजूद थे।