सुनारिया जेल में महिला बैरक तक पहुंचा कोरोना

अपराध जांच शाखा पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर भेजा था जेल, रिपोर्ट आने पर मचा जेल में हडकंप
महिला कैदी को पीजीआई में किया भर्ती, शोरी क्लाथ मार्केट में भी दो कपडे के व्यापारी मिले कोरोना पाजिटिव, व्यापारियों में मचा हडकंप
संवाददाता@ रोहतक। रिफाइनरी पाइप लाइन से तेल चोरी के मामले में जेल गई महिला कोरोना पाजिटिव मिली है, जिससे जेल प्रशासन में हडकंप मच गया है। महिला को सोमवार को अदालत के आदेश पर जेल भेजा था और जेल जाने से पहले उसके सैम्पल लिए गए थे। जांच रिपोर्ट में महिला पाजिटिव पाए जाने पर महिला बैरक में भी कैदियों में हडकंप मच गया है। मामले का पता चलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम जिलाकारागार पहुंची और पाजिटिव पाई गई महिला कैदी को पीजीआई में भर्ती कराया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला बैरक को सेनेटाइज करने का काम शुरू कर दिया है। साथ ही अन्य महिला कैदियों के भी सैम्पल लिए गए है। इससे पहले भी सुनारिया जेल में तीन कैदी कोरोना पाजिटिव मिले थे, जो पीजीआई उपचाराधीन है। बताया जा रहा है कि इस वक्त महिला बैरक में बीस से अधिक महिला कैदी बंद है। इसके अलावा शोरी क्लॉथ मार्केट में भी दो कपडा व्यापारी कोरोना पाजिटिव मिले है, जिसके चलते अन्य व्यापारियों के भी सैम्पल लिए गए है। सुनारियां जेल स्थित महिला बैरक में उस वक्त हडकंप मच गया जब पता चला कि रिफाइनरी पाइप लाइन से तेल चोरी के मामले में गिरफ्तार महिला कोरोना पाजिटिव है। इस बात का पता चलते ही जेल प्रशासन के अधिकारी महिला बैरक पहुंचे और सेनेटाइज का काम शुरू कराया। इसी दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम भी सुनारिया कारागार पहुंची और महिला को पीजीआई में भर्ती कराया। साथ ही महिला कैदी से यह भी पता किया गया कि वह किस किस महिला कैदी के सम्पर्क में रही है। महिला बैरक में बीस से अधिक महिला कैदी बंद है और इस दौरान वह कई महिला कैदियों के सम्पर्क में रही है। जेल में इससे पहले भी तीन कैदी पाजिटिव मिल चुके है। जेल में कोरोना पाजिटिव मिलने से अन्य कैदियों में भी हडकंप मचा हुआ है। इसी के चलते अब अस्थाई जेल बनाने भी प्रशासन ने निर्णय लिया है। इसके लिए एक भवन की तलाश शुरू कर दी गई है। दरअसल सुनारिया जेल 49 एकड में फैली हुई है और इस वक्त करीब एक हजार कैदी जेल में बंद है। हालांकि काफी कैदियों को पैरोल पर भी छोडा गया है। प्रशासन को डर है कि कई जेल में ज्यादा संक्रमण फैल गया तो काफी दिक्कतों का सामना करना पडेगा। इस बारे में जेल के आला अधिकारियों की स्थानीय प्रशासन के साथ बैठक हो चुकी है।