दीपक वर्मा@शामली। वर्ष 2016 में गांव बहावडी में हुए बिल्लू हत्याकांड के फरार आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस हत्याकांड के अन्य आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव बहावडी निवासी बिल्लू की 17.9.2016 की शाम हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में मृतक की भाभी सुनीता पत्नी देवेन्द्र ने बबली प्रधान समेत 17 लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने बबली प्रधान समेत 16 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जबकि एक आरोपी ओमसिंह पुत्र महेन्द्र तभी से फरार चल रहा था। पुलिस ने फरार ओमसिंह पर 25 हजार रुपये का ईनाम भी घोषित कर दिया था लेकिन इसके बावजूद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। बुधवार को कोतवाली पुलिस ने एक सूचना के आधार पर शहर के रोडवेज बस स्टैंड के निकट से ओमसिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
Related Posts
बाजार खुले, भीड के कारण जाम के हालात
भीड के कारण कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बढा बार-बार अपील के बावजूद भी खतरे को समझ नहीं रहे लोग…
शामली में कोरोना का अटैक-एक दिन में सामने आए 15 नये पॉजिटिव केस
कोविड अस्पताल में रिकवर हुए तीन मरीज, जिले में अब 43 एक्टिव केसरैंडम सैंपलिंग में लगातार सामने आ रहे मरीज…
लॉकडाउन के हालात जानने के लिए शामली पहुंचे एडीजी मेरठ जोन
विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर लिया पुलिस सक्रियता का जायजालॉकडाउन का पालन नही करने वालों पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देशदीपक वर्मा@…
