IN8@सोनीपत: जिले के थाना खरखौदा की पुलिस ने हत्या प्रयास की घटना मे संलिप्त आरोपी को गिरफतार किया है। गिरफतार आरोपी दीपक पुत्र रामधन निवासी मटिण्डू जिला सोनीपत का रहने वाला है। पुलिस प्रवक्ता जगजीत सिंह ने बताया कि 27 जून को सुधीर पुत्र सतीश निवासी ईस्माईला जिला रोहतक ने थाना खरखौदा में शिकायत दी थी कि दीपक पुत्र रामधन व रामधन निवासी मटिण्डू ने मुझे जान से मारने की नियत से गर्दन पर तेजधार हथियार मारकर घायल किया है। इस घटना का सुधीर की शिकायत पर भारतीय दण्ड संहिता की धाराओं के तहत थाना खरखौदा में मामला दर्ज किया गया। जांच टीम मे नियुक्त एएसआई जयबीर ने अपनी पुलिस टीम के साथ घटना में संलिप्त आरोपी दीपक पुत्र रामधन निवासी मटिण्डू को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफतार आरोपी से पूछताछ करने पर बताया कि पत्नी के साथ झगड़े को लेकर हुई कहासुनी में इस घटना को अन्जाम दिया था। गिरफतार आरोपी को न्यायालय में पेशकर एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है।
Related Posts
लगातार दूसरे दिन लूटपाट की वारदात से दहली साईबर सिटी
IN8@गुरुग्राम ….गुरुग्राम में लुटेरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। जहां शुक्रवार की रात को कैब लुटेरों ने शिवाजीनगर थाना क्षेत्र…
हरियाणवी, राजस्थानी और कत्थक नृत्य से सजी कला परिषद की सांस्कृतिक संध्या
IN8@गुरुग्राम….हरियाणा कला परिषद द्वारा प्रत्येक सप्ताह आयोजित किए जा रहे आनलाईन कार्यक्रमों की कड़ी में अलग-अलग नृत्यों से सजा रंगारंग…
यूजीसी परीक्षा को लेकर नई दिशा-निर्देश छात्र विरोधी : गोस्वामी
IN8@ रोहतक । कोरोना महामारी के दौरान यूजीसी द्वारा परीक्षा को लेकर जारी किए गए नए दिशा निर्देश की इंडियन…
