हरियाणा सीएम हाऊस में नौ लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि

IN8@चंडीगढ़…चंडीगढ़ स्थित हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के आवास पर नौ लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इससे एक दिन पहले मुख्यमंत्री के आईटी सलाहकार ध्रुव मजूमदार के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।
मुख्यमंत्री निवास में एक 49 वर्षीय व्यक्ति, एक 24 वर्षीय युवक, एक 23 वर्षीय युवक,एक 26 वर्षीय युवक, एक 31 वर्षीय युवक, एक 33 वर्षीय व्यक्ति,एक 38 वर्षीय व्यक्ति, एक 55 वर्षीय व्यक्ति और एक 36 वर्षीय व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी कोरोना संक्रमित मरीज़ों को आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जा रहा है।
पंचकूला के कोविड लैब में इन सभी नौ लोगों के सैंपल टेस्ट किए गए थे। पंचकूला की सिविल सर्जन डॉ. जसजीत कौर ने इन नौ लोगों के पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि की है। उल्लेखनीय है कि हरियाणा सिविल सचिवालय मै श्रम राज्यमंत्री अंनूप धानक का स्टाफ भी पॉजिटिव पाया गया था। हरियाणा शिक्षा सदन में भी स्टाफ के कुछ लोग संक्रमित पाएं गए थे।