चिलचिलाती गर्मी से नहीं मिल रही निजात

भीषण गर्मी की चपेट में पूरा जिला, बारिश हो तो मिले निजात
दोपहर बाद बाजारों में भीड़ भाड़ कम
दीपक वर्मा@ शामली। इन दिनों पड रही भीषण गर्मी से शहर को निजात मिलती दिखाई नहीं दे रही है। पूरा जिला भीषण गर्मी की चपेट में है, लोग बुरी तरह बिलबिला रहे हैं। चिलचिलाती धूप शरीर को भेदने का काम कर रही है। गर्मी से बचने के सारे प्रयास विफल साबित हो रहे हैं। लोगों को घरों से निकलने से पहले सिर व मुंह को ढकना पड रहा है। दोपहर बाद तो बाजारों में भी भीड़भाड़ कम ही नजर आती है। लोगों का कहना है कि अगर बारिश हो जाए तो गर्मी से राहत मिल सकती है लेकिन बारिश के आसार भी दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार लगातार बढ़ रहे पारे ने आम जनजीवन बुरी तरह बेहाल करके रख दिया है। लोगों को गर्मी से राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। इस समय पूरा जिला भीषण गर्मी की चपेट में है। दिन निकलते ही गर्मी का प्रकोप शुरू हो जाता है जो शाम तक जारी रहता है। दोपहर में हालात इतने खराब हो जाते हैं कि गर्मी बर्दाश्त नहीं होती। लोग घरों से बाहर निकलने से पूर्व सिर व मुंह को ढककर ही बाजारों में खरीददारी के लिए जा रहे हैं लेकिन सारे प्रयास विफल साबित हो रहे हैं। चिलचिलाती धूप शरीर को भेदने का काम कर रही है।

सुबह के समय ही लोग बाजारों में खरीददारी के लिए जाते हैं, दोपहर के समय बाजारों में भीड़ भाड़ कम हो जाती है। गुरुवार को भी भीषण गर्मी से आम जनजीवन बुरी तरह बेहाल करके रख दिया। लोग पसीना-पसीना नजर आए, घरों में लगे एसी, कूलर व पंखे भी राहत नहीं दे पा रहे हैं। छोटे-छोटे बच्चे भी गर्मी से बिलबिला रहे हैं। मकान भी भट्टी की तरह तप रहे हैं। लोगों को दिन में कई-कई बार नहाना पड रहा है लेकिन राहत नहीं मिल पा रही है। लोगांे का कहना है कि यदि बारिश हो जाए तो गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है लेकिन दूर-दूर तक भी बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। दूसरी ओर आसपास के देहात क्षेत्रों में भी गर्मी के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए युवा ट्यूबवैलों पर नहा रहे हैं।