दिल्ली में बदमाश अवैध हथियारों से कर रहें हैं वसूली

Spread the love

 IN8@ दिल्ली: जब से लाॅकडाउन हुआ है तब से दिल्ली का ग्राफ उपर चढ़ता जा रहा है। बदमाश खुलेआम किसी की भी हत्या और लुटपाट कर रहें हैं। दिल्ली में बदमाश अवैध हथियारों से हत्या वसूली आदि की अनगिनत वारदात कर रहे हैं।

ताजा मामला शालीमार बाग इलाके का है मंगलवार देर शाम को सामने आया। बदमाश ने एक रेस्टॉरेंट मालिक से वसूली करने की कोशिश की। रेस्टोरेंट मालिक के नही देने पर बदमाश ने फायरिंग कर दी। जिसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई। और किसी ने भी बदमाशो को पकड़ने की कोशिश नही की। वर्क्सट के बाद आरोपी मोके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिससे पुलिस आरोपी की पहचान की कोशिश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को मंगलवार शाम करीब साढ़े 7 बजे एक सी मशहूर रेस्टॉरेंट के बाहर गोली चलने की जानकारी मिली थी। पुलिस मौके पर पहुँची और रेस्टोरेंट के बाहर से कारतूस के खोल बरामद किये। जबकि कुछ ही दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरों में साफतौर पर आरोपी गोली चलता हुआ नजर आया। रेस्टोरेंट मालिक ने। पुलिस को बताया कि बदमाश उससे वसूली करने आया था जो पहले भी उसे वसूली नही देने पर उसको धमकी देकर गया था।