प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। खोड़ा नगरपालिका परिषद ने खोड़ा के सरस्वती विहार में निर्माणाधीन दो इमारतों को नोटिस जारी कर 50-50 हजार का जुर्माना लगाया है। पालिका परिषद ने दोनों को सात दिन के अंदर ख़ुद ही इमारत को ध्वस्त करने का आदेश भी नोटिस में दिया है। दोनो इमारतों को नगरपालिका के भवन नियमवाली नियमों को ताक पर रख कर बनाया जा रहा था। नगरपालिका की तरफ से निर्माणाधीन इमारत के लिए वॉटर हरवेस्टिंग सिस्टम पार्किंग तय सीमा तक ऊँचाई जेसे कई मापदंड रखें है। लेकिन निर्माणाधीन दोनो इमारतों में इन सभी मांनको की धज्जियां उड़ायी जा रही थी। जिसके बाद नगरपालिका परिषद ने इमारतों के मालिक पंकज पाल और दीपक जोशी को नोटिस जारी कर 50-50 हजार का जुर्माना लगा दिया। खास बात यह है कि पालिका परिषद ने अपने नोटिस में कहा है की इमारत मालिक स्वयं ही इमारत का धवस्तीकरण कर ले नहीं तो पालिका परिषद सीलिंग और धवस्तीकरण की कार्यवाही करेगी और जिसका खर्चा इमारत मालिकों से ही लिया जाएगा।
Related Posts
शराब माफिया की कमर तोडऩे को सड़कों पर उतरी आबकारी विभाग की टीम, दिल्ली, हरियाणा से आने वाले वाहनों की बढ़ी चेकिंग
गाजियाबाद। दिवाली के त्योहार के मद्देनजर आबकारी विभाग पूरी तरह से चौकन्ना हो गया है। बाहरी राज्यों से होने वाली…
दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व पर गौतम पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं
गाजियाबाद। शहर के स्कूलों में दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। नन्हें-मुन्नों की प्रस्तुति ने सभी सराबोर…
हाईवे, ढाबा, रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड पर ताबड़तोड़ चेकिंग
जेल से जमानत पर छूटे शराब तस्करों की हो रही निगरानी गाजियाबाद। जिले में शराब तस्करी को रोकने के लिए…
