नहीं मिल रही भीषण गर्मी व लू से राहत

Spread the love

दीपक वर्मा@ शामली। इन दिनों पड रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। बुधवार को भी शरीर झुलसाती गर्मी से जनजीवन प्रभावित रहा। सूर्य की तपिश से लोग गर्मी से मुहाल रहे। गर्मी के कारण छोटे-छोटे बच्चे भी बुरी तरह बिलबिला रहे हैं। आसमान से बरस रही आग से हर कोई मुहाल है। सुबह के समय बाजारों में खरीददारी करने वाले लोग भी सिर मुंह को ढकने व छातों का प्रयोग करते नजर आ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार जून का महीना आधा बीत चुका है और गर्मी भी इस समय अपने पूरे चरम पर है। आलम यह है कि दिन निकलते ही गर्मी का प्रकोप शुरू हो जाता है, लोग पूरे दिन गर्मी से मुहाल रहते हैं, तेज धूप के कारण मकान भट्टी की तरह तप रहे हैं जिससे लोगों को घरों में भी चैन नही मिल रहा है। एसी व कूलर भी लोगों को राहत नहीं दिला पा रहे हैं। घर के बाहर सूर्य की तपिश लोगों के शरीर को झुलसाने का काम कर रही है जिसके चलते लोग घरों में ही रहने को मजबूर है। सुबह के समय बाजारों को मिली छूट में लोग सिर व मुंह को ढककर ही बाहर निकल रहे हैं वहीं महिलाएं छाता लेकर खरीददारी करने जा रही है। गर्मी से बचने के लिए लोग ठंडे पानी का सेवन कर रहे हैं लेकिन पसीना सूखने का नाम नहीं ले रहा है। गर्मी के कारण छोटे-छोटे बच्चे भी बुरी तरह बिलबिला रहे हैं। गर्मी के कारण गलियों में भी पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहता है, वहीं दोपहर बाद सडकों पर लोगों की आवाजाही भी बेहद कम नजर आती है। गर्मी से बचने के लिए युवा खेतों में लगी ट्यूबवैलों पर नहाकर गर्मी से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन कुछ देर राहत मिलने के बाद गर्मी फिर से परेशान करने लगती है।