सुरेन्द्र भाटी @ बुलंदशहर@ पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है शनिवार को कस्बा ऊंचा गांव में कांग्रेसी नेता कुमार आर पी सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसी बुग्गी में सवार होकर ब्लॉक कार्यालय पहुंचे और पेट्रोल व डीजल के दामों में बढ़ोतरी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया कांग्रेसी नेता कुंवर आर पी सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार मे किसान मजदूर त्राहि-त्राहि मचा रहा है भाजपा सरकार मे तो पेट्रोल व डीजल के दाम आसमान छू रहे है महंगाई पर लगाम लगाने में नाकामयाब हो रही है किसान मजदूर की कमर टूट गई है सरकार पेट्रोल डीजल के दामों को तत्काल कम करके आमजन को इस महंगाई की मार से निजात दिलाएं जिला अध्यक्ष कमल खटीक ने कहा कि भाजपा सरकार में आम लोगों के कल्याण के लिए बनाई गई नीतियां केवल दिखावा मात्र की है भाजपा एक हाथ से देने का दिखावा कर रही है तो वही दूसरे हाथ से आम लोगों से छीन रही है लॉकडाउन में लोगों की रोजी-रोटी और व्यापार पूरी तरह से ठप हो गए हैं सरकार इन लोगों की मदद करने के बजाय उन्हें महंगाई के तले दबाने की तैयारी कर रही है इस दौरान पीके चौधरी पूरन चंद शास्त्री दीपेंद्र शर्मा और टीटू शर्मा आबिद खान सतवीर सिंह गजेंद्र सिंह यशवीर सिंह शैलेंद्र सिंह राणा सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे
Related Posts
सिकंदराबाद गठबंधन प्रत्याशी ने जमकर उड़ाई कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां
सुरेंद्र सिंह भाटी@बुलंदशहर के सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव सनोटा में समाजवादी पार्टी व लोकदल के गठबंधन प्रत्याशी राहुल यादव…
25 किलोमीटर दौड़ जीतकर गांव के लोगों ने अजय को किया सम्मानित
सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर: बुलंदशहर ककोड अजय ने 25 किलो मीटर दौड जीत कर सभी मन जीता शनिवार शाम को अजय बंचावली…
जीवनधारा नमामि गंगे फाउंडेशन ने सेवा कार्यों के लिए किया एडवोकेट पीयूष गोयल को सम्मानित
सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर के अनूपशहर मे जीवनधारा नमामि गंगे फाउंडेशन जो कि मां गंगा को स्वच्छ, निर्मल एवम अविरल बनाने की…
