भाजपा जिला कार्यालय पर हर घर तिरंगा अभियान को सफल किया गया बैठक का आयोजन

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर आज भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के लिए योजना रचना तैयार की गयी।जिला अध्यक्ष भाजपा अनिल सिसोदिया ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर 15 अगस्त तक घर घर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराना चाहिए। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भरपूर जोश के साथ घर-घर तिरंगा लहराने के लिए तैयार हैं।

स्वतंत्र दिवस 15 अगस्त पर जनपद बुलंदशहर की सभी भूत मंडल एवं घर घरों पर राष्ट्रीय ध्वज लहरी ऐसी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है जिसे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता अपने तन मन धन से पूरा करेगा।


अभियान की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने की एवं संचालन अभियान संयोजक जिला उपाध्यक्ष विकास चौहान रहे।बैठक में प्रमुख रूप से सदर विधायक प्रदीप चौधरी, जिला महामंत्री अजय त्यागी, कॉपरेटिव चेयरमैन ठाकुर गिरिराज सिंह, नगर पालिका चेयरमैन मनोज गर्ग, जिला मीडिया प्रभारी संजय माहेश्वरी, शशि शर्मा, ऊषा बंसल आदि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।