लक्ष्य फाउंडेशन ने किया सम्मानित

सुरेन्द्र भाटी@बुलंदशहर बुलंदशहर के कस्वा गुलावठी लक्ष्य फाउंडेशन गुलावठी द्वारा विशेष लोक अभियोजक पोक्सों सुनील शर्मा को उत्कर्ष अभियोजन कार्य हेतु सम्मानित किया गया। संस्था के चेयरमैन नवनीत कुमार शर्मा एवं जिला बार ऐसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र रघुवंशी एवं अन्य पदाधिकारियों ने सुनील शर्मा को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित किया।


संस्था के चेयरमैन नवनीत कुमार शर्मा ने बताया कि डिबाई थाना क्षेत्र में मासूम बालिका से दुष्कर्म की घटना हुई थी। उक्त मामले में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज होने के 84 दिन बाद ही आरोपी को 20 वर्ष की सश्रम कारावास एवं 50 हजार रूपये का अर्थदंड की सजा दिलाने में विशेष लोक अभियोजक पोक्सों सुनील शर्मा महत्वपूर्ण भूमिका है।

नवनीत शर्मा के अनुसार उत्कृर्ष अभियान के लिए सुनील शर्मा को लक्ष्य फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि सुनील शर्मा ने इस मामले में आरोपी को सजा दिलवाकर सराहनीय किया है। सुनील शर्मा के सम्मान कार्यक्रम में संस्था के चेयरमैन नवनीत कुमार शर्मा के अलावा जिला बार ऐसोसिएशेन के अध्यक्ष गजेंद्र रघुवंशी, महासचिव मनोज कुमार शर्मा, हरित शर्मा, इरशाद अली, केशवदेव शर्मा, विपुल राघव, रविंद्र शर्मा, विजय शर्मा, महेश चंद, संजय शर्मा, रहीस, योगेश चौधरी, रहीस, हरीश कुमार आदि मौजूद रहे।