विधायक ने निशुल्क राशन वितरण का किया शुभारंभ

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर डिबाई। विधायक डॉ अनीता लोधी ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र डिबाई में निशुल्क राशन वितरण कार्य का शुभारंभ किया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निशुल्क राशन वितरण की योजना को मार्च 2022 तक बढ़ाने की घोषणा की गई थी। उसी घोषणा का कार्यान्वयन डॉ अनीता लोधी ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र डिबाई के दानपुर विकासखंड ग्राम खेड़िया बक्स से इस निशुल्क खाद्यान वितरण की योजना को मूर्त रूप दिया।

ग्राम खेड़िया बक्स के प्राथमिक विद्यालय डिबाई तहसील की आपूर्ति निरीक्षक पूनम रानी की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान ऊषा देवी और राशन डीलर सोनी देवी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस निःशुल्क खाद्यान्न वितरण योजना में भारत सरकार द्वारा पात्र व्यक्तियों और अंत्योदय कार्ड धारकों को 5 किलो गेहूं/ चावल प्रति व्यक्ति प्रति माह दिया जाता है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भी पात्र राशन कार्ड धारकों को 5 किलो गेहूं/ चावल प्रति व्यक्ति प्रति माह तथा अंत्योदय कार्ड धारकों को 35 किलो गेहूं /चावल के साथ 1 किलो चीनी का मुक्त मुफ्त वितरण किया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त प्रत्येक कार्ड धारक को 1 किलो दाल, 1 लीटर खाद्य तेल और 1 किलो नमक मुफ्त दिया जा रहा है।