13 लोगों के कोरोना पाॅजिटिव मिलने से मचा हडकंप

आठ लोग शामली व कांधला में मिले कोरोना पाॅजिटिवों के नजदीकी
दीपक वर्मा@ शामली। शामली जनपद में कोरोना बम फूटने से जिले में हड़कंम मच गया। 13 पॉजिटिव लोगों में आठ लोग पूर्व में पॉजिटिव मिले शामली और कांधला निवासी पॉजिटिवों के क्लोज कांटेक्ट है और पहले से क्वारंटाइन में भर्ती है। जबकि तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मृतक के क्लोज कांटेक्ट है, जिसकी रिपोर्ट मेरठ में मौत के बाद दिल्ली से आई थी। इनके अलावा एक पॉजिटिव शहर के मोहल्ला दयानंद नगर और एक पॉजिटिव कांधला क्षेत्र के गांव मतनावली निवासी है। सभी पॉजिटिव मिले लोगों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। जहां पॉजिटिव मिले हैं वहां सैनेटाइजेशन कराकर हॉटस्पॉट घोषित कर सील किया जाएगा।
जनपद में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शामली जनपद में शुक्रवार को एक साथ पहली बार 13 नये पॉजिटिव केस आने से हड़कंप मच गया। नये पॉजिटिव मिले पांच केस शामली के है। जिनमें से चार लोग शहर के माजरा रोड निवासी है जो 12 जून को पॉजिटिव मिली एक महिला के क्लोज कांटेक्ट है और चारों पहले से ही क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती है। जबकि एक पॉजिटिव शहर के मोहल्ला दयानंद नगर निवासी है। पांच नये कोरोना पॉजिटिव कांधला ब्लाक क्षेत्र के है। जिनमें से चार पॉजिटिव 14 जून को मिले कांधला के गंगेरू रोड निवासी पॉजिटिव के क्लोज कांटेक्ट है। जबकि एक पॉजिटिव क्षेत्र के गांव मतनावली निवासी है। इसके अलावा तीन पॉजिटिव कैराना ब्लाक के गांव बधेव निवासी है। तीनों पॉजिटिव वृद्ध कोरोना पॉजिटिव मृतक के क्लोज कांटेक्ट है। उक्त वृद्ध को 11 जून को तबीयत खराब होने पर दिल्ली अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे मेरठ एक अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। 15 जून को मृत्यु के बाद वृद्ध की रिपोर्ट दिल्ली से कोरोना पॉजिटिव आई थी।
उधर, जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि शुक्रवार को जनपद में 13 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिनमें से आठ पूर्व के दो पॉजिटिव के क्लोज कांटेक्ट है और पहले से ही क्वारंटाइन है। कोविड-19 अस्पताल से तीन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर डिस्जार्च किया गया है। शुक्रवार को तीन लोगों के डिस्चार्ज होने और 13 नये पॉजिटिव आने के बाद एक्टिव कोरोना पॉजिटिव की संख्या 31 हो गई है।