बुजुर्ग की दाढ़ी काटने का मामला: सपा नेता उम्मेद पहलवान गिरफ्तार

Spread the love

IN8@नई दिल्ली,(भरत निषाद): गाजियाबाद के लोनी में बुजुर्ग तांत्रिक को पीटने के बाद उसकी दाढ़ी काटने के वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने वाले सपा नेता उम्मेद पहलवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सपा नेता उम्मेद पहलवान को दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है

। भड़काऊ वीडियो वायरल करने के संबंध में उससे पूछताछ की जाएगी। बुलंदशहर के अनूपशहर निवासी बुजुर्ग तांत्रिक अब्दुल समद की दाढ़ी काटने के मामले में गुलशन उर्फ पोली को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुलशन सरेंडर करने कोर्ट जा रहा था, उसी वक्त पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।