सुरेन्द्र भाटी@ ककोड़ : कस्बा ककोड़ मौहल्ला तेलियान मे कोरोना पाॅजिटिव केस पाये जाने के कारण इस क्षेत्र को हाॅट-स्पाॅट क्षेत्र घोषित किया गया है। जिला मजिस्ट्रेट व उपजिलाधिकारी महोदय के अन्तर्गत निर्धारित प्रोटोकाॅल के अनुसार मध्य रात्रि 12 बजे से अग्रिम आदेशो तक अस्थाई रूप से सील किया गया है। हाॅट-स्पाॅट क्षेत्र में जरूरी सामान खाद्य पदार्थ जैसे किराना सामान, फल सब्जी, दूध मेडिसिन आदि को निर्धारित दर से हाॅट-स्पाॅट क्षेत्र में निवासित व्यक्ति/परिवारों को उपलब्ध कराये जाने हेतु थोक/फुटकर विक्रेताओं को डोर-टू-डोर डिलेवरी के सम्बध में नगर पंचायत ककोड़ चेयरमैन कुँवर रिजवान द्वारा थोक/फुटकर विक्रेताओ के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष सहित नगर के अनेक व्यापारी मौजूद रहें।
Related Posts
लक्ष्य फ्रेंड्स क्लब ने तीज़ मिलन समारोह आयोजन किया गया
सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर आज रविवार को लक्ष्य फ्रेंड्स क्लब (रजि०) बुलंदशहर के द्वारा तीज मिलन समारोह का आयोजन शहर के…
एफ.एम.जी.सी कम्पनी के जनरल मैनेजर कोरोना से हारे जंग
सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर : एफ.एम.जी.सी. में कार्यरत जुगेंद्र सिंह उम्र तेतालिस बर्ष जो कि शहर की मानसरोवर कालौनी में रहते…
किसानों के सम्मान से समझौता नहीं होने देंगे : वसीम राजा
सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर बुलन्दशहर : राष्ट्रीय लोकदल युवा के अध्यक्ष वसीम राजा ने जयंत चौधरी की किसान पंचायत को लेकर जिले…
