संवाददाता@ गुरुग्राम: नगरपालिका कर्मचारी संघ ने सैक्टर 34 स्थित नगर निगम कार्यालय पर प्रधान राजेश कुमार की अध्यक्षता में हड़ताल का आयोजन किया गया। जिला सचिव संजय सारवान ने बताया कि प्रदेश सरकार के अनुसार फर्म के माध्यम से कार्यरत सफाई कर्मचारी सीवरमैन जोकि निगम रोल पर आने से काफी संख्या में वंचित रह गए हैं उसका कारण सिर्फ और सिर्फ निगम प्रशासन है। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द तमाम कर्मचारी जो सरकार द्वारा जारी हिदायत को पूरा करते हैं उन तमाम कर्मचारियों को निगम रोल में आने वाली सूची में जोड़ा जाए। प्रदेश सचिव नरेश मल कट ने बताया कि निगम आयुक्त कर्मचारियों की जायज मांगों को जल्द से जल्द माने अन्यथा नगरपालिका कर्मचारी संघ गुरुग्राम अनिश्चितकालीन हड़ताल करने पर मजबूर होगा। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने हड़ताली कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि निगम में कार्यरत फर्म के माध्यम से सफाई कर्मचारी सीवरमैन को निगम रोल पर लेने का कार्य जल्द से जल्द करेंगे। इस अवसर पर कैलाश, रिंकू वाल्मीकि सुनील यादव संजीत कुमार आदि मौजूद रहे।
Related Posts
एक महीने में 37 हजार कर्मचारियों को लगी वैक्सीन
IN8@गुरुग्राम….कोरोना वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू हुए एक महीना हो गया है। इस दौरान करीब 37 हजार कर्मचारियों को वैक्सीन…
नगर निगम ने शीतला कालोनी में अवैध निर्माणों पर की कार्रवाई
IN8@गुरुग्राम…. नगर निगम आयुक्त विनय प्रताप सिह के आदेशानुसार ज्वाईंट कमिश्रर जितेंद्र कुमार गर्ग की अगुवाई में एयरफोर्स आयुध डिपो…
मेयर ने वाटर हैल्थ सैंटर का किया उद्घाटन
IN8@गुरुग्राम…. गुरूग्राम की मेयर मधु आजाद ने शनिवार को वार्ड-14 के देवीलाल नगर स्थित अंबेडकर पार्क में सामुदायिक जल प्रणाली…
