संवाददाता@ गाजियाबाद। टोल टैक्स चोरी करने के लिए व्यावसायिक कार में निजी कार का फर्जी नंबर प्लेट लगाने वाले आरोपित इंदिरापुरम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से फर्जी नंबर प्लेट लगी कार बरामद हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया है कि सोमवार रात चेकिंग के दौरान इंदिरापुरम थाना पुलिस ने अभय खंड से फर्जी नंबर प्लेट लगी वैगनआर कार के साथ एक शातिर बदमाश रंजीत निवासी न्यू अशोक नगर दिल्ली को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि टोल टैक्स चोरी करने के लिए उसने व्यावसायिक कार में निजी कार का फर्जी नंबर प्लेट लगाया है। इससे उसे दिल्ली आने-जाने पर टोल नहीं देना पड़ता है। अब तक वह हजारों रुपये का टोल टैक्स चोरी कर चुका है। इंदिरापुरम थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव शर्मा ने बताया है कि आरोपित की व्यावसायिक कार का नंबर यूपी 14 डीटी 1861 है। फर्जीवाड़ा करके उसने उसे निजी कार का नंबर प्लेट बना दिया। इसके लिए यूपी 14 डीटी 1861 को बदलकर यूपी 14 एबी 1861 कर दिया। व्यावसायिक वाहनों के नंबर में टी रहता है। बड़ी चालकी से उसे बदलकर टोल टैक्स चोरी करता रहा। नंबर प्लेट के नंबर में मामूली बदलाव होने के कारण बचता रहा, लेकिन सोमवार को आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। सोमवार रात में अग्रसेन चौक वसुंधरा से करन उर्फ दुर्गा निवासी वसुंधरा सेक्टर-आठ झुग्गी झोपड़ी को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से तमंचा व दो जिंदा कारतूस मिला है। पूछताछ में उसने बताया है कि पूर्व में उसने इंदिरापुरम में लूट की थी। लूट के इरादे से वह घूम रहा था।
Related Posts
अहाना हत्याकांड में फरार बेटा समेत तीन गिरफ्तार
प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। बसपा के पूर्व विधायक के भाई की पत्नि सहाना हत्याकांड में फरार चल रहें बेटा समेत तीन…
संक्रमण के प्रति लापरवाही लोगों के लिए पड़ रही भारी
120 नए संक्रमित मरीजों के साथ आकड़ा पहुंचा 3276 नियमों का पालन कराने में लाचार सिस्टम लाचार प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद।…
पटाखों की बिक्री नही होगी बर्दास्त, होगी कार्रवाई: सिटी मजिस्ट्रेट
प्रमोद शर्मा @ गाजियाबाद। दीपावली पर्व पर पटाखों के छोड़े जाने को लेकर प्रदूषण अधिक होने के चलते पुलिस-प्रशासन ने…
