IN8@सोनीपत: जिले के थाना खरखौदा की पुलिस ने हत्या प्रयास की घटना मे संलिप्त आरोपी को गिरफतार किया है। गिरफतार आरोपी दीपक पुत्र रामधन निवासी मटिण्डू जिला सोनीपत का रहने वाला है। पुलिस प्रवक्ता जगजीत सिंह ने बताया कि 27 जून को सुधीर पुत्र सतीश निवासी ईस्माईला जिला रोहतक ने थाना खरखौदा में शिकायत दी थी कि दीपक पुत्र रामधन व रामधन निवासी मटिण्डू ने मुझे जान से मारने की नियत से गर्दन पर तेजधार हथियार मारकर घायल किया है। इस घटना का सुधीर की शिकायत पर भारतीय दण्ड संहिता की धाराओं के तहत थाना खरखौदा में मामला दर्ज किया गया। जांच टीम मे नियुक्त एएसआई जयबीर ने अपनी पुलिस टीम के साथ घटना में संलिप्त आरोपी दीपक पुत्र रामधन निवासी मटिण्डू को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफतार आरोपी से पूछताछ करने पर बताया कि पत्नी के साथ झगड़े को लेकर हुई कहासुनी में इस घटना को अन्जाम दिया था। गिरफतार आरोपी को न्यायालय में पेशकर एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है।
Related Posts
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी नूंह भाजपा : नरेंद्र पटेल
IN8@ नूंह,मेवात… विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता एवं गरीब, किसान, दलित, वंचित व आदिवासी एवं किसानों के मसीहा के रूप…
सोमवार को 1200 से अधिक चालान
IN8@गुरुग्राम…. कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पुलिस आयुक्त केके राव के आदेशानुसार पुलिस द्वारा चिन्हित किए गए समारोह स्थल,…
किसान आंदोलन: मानेसर से दिल्ली तक पैदल मार्च निकाला
IN8@गुरुग्राम …. किसान आंदोलन के 5वे दिन समाजसेवी विजय यादव के नेतृत्व में लोगों ने मानेसर से दिल्ली तक पैदल मार्च…
