तेज बारिश ने खोली नगर पालिका की पोल

Spread the love
  • कई स्थानांे पर हुआ जलभराव, लोगों को हुई परेशानी

दीपक वर्मा@ शामली। शुक्रवार को मौसम में अचानक हुए बदलाव के बाद तेज बारिश ने नगर पालिका की पोल खोलकर रख दी। जरा सी बारिश से शहर में विभिन्न स्थानों पर जलभराव हो जाने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पडा। नालियों का गंदा पानी सडकों पर आ जाने से कीचड फैल गया। गलियों में भी पानी भर जाने से लोगांे में नगर पालिका के खिलाफ आक्रोश नजर आया। हालांकि दोपहर बाद मौसम साफ हो गया और तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी का प्रकोप झेलना पडा।
जानकारी के अनुसार दो दिन से तेज धूप निकलने के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड रहा था। शुक्रवार की सुबह भी मौसम के पूरी तरह साफ होने व धूप निकलने से माहौल सामान्य था लेकिन करीब साढे 10 बजे मौसम ने करवट बदली और आसमान में काले बादल छाने के बाद झमाझम बारिश शुरू हुई। करीब एक घंटा तक चली तेज बारिश ने नगर पालिका की पोल खोलकर रख दी। जरा सी बारिश ने शहर में विभिन्न स्थानों पर जलभराव कर दिया, यही नहीं नालियों का गंदा पानी भी बाहर सडकों पर आ जाने से गंदगी फैल गयी जिसके कारण लोगों को आने जाने में परेशानियांे का सामना करना पडा। शहर के धीमानपुरा, माजरा रोड, पंपे वाली गली, मिल रोड, रेलवे रोड, बडा बाजार, कबाडी बाजार, नेहरु मार्किट सहित कई हिस्सांे में नालियों का पानी सडकों पर आ जाने से लोगों में नगर पालिका के खिलाफ अच्छा खासा आक्रोश नजर आया। वहीं बारिश के कारण बाजारों में भी लोगों की चहल-पहल काफी कम रही। हालांकि दोपहर बाद बारिश थम गयी और आसमान के साफ होने व तेज धूप निकलने से लोग गर्मी से मुहाल हो गए। गर्मी के कारण लोग पसीना-पसीना नजर आए। वहीं बाजारों में भी लोग खरीददारी के लिए पहुंच गए। लोगों का कहना था बारिश के बाद निकली तेज धूप बीमारियां फैलाने का काम करेगी। इस समय वैसे भी लोगों में नजला, जुकाम व बुखार की शिकायतें बढ रही है।