दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शकरपुर इलाके में एनकाउंटर के दौरान पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आतंकियों में से दो पंजाब और तीन कश्मीर के रहने वाले हैं. बताया जा रहा है कि ये सभी इस्लामिक और खालिस्तानी संगठन से जुड़े हुए हैं. लंबे वक्त से इनको लेकर ऑपरेशन चल रहा था. फिलहाल, पुलिस थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी.सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए पांच में से दो आतंकी पंजाब के हैं. यह सभी तरनतारन में शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह संधू की हत्या में शामिल थे. बलविंदर सिंह ने पंजाब में आतंकवाद के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी थी. उनकी हत्या पिछले दिनों पंजाब के तरनतारन जिले में की गई थी.फिलहाल, आतंकियों को गिरफ्तार करके पुलिस ने उनसे पूछताछ कर रही है.दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले गुरजीत सिंह और सुखदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के रहने वाले अयूब पठान, शब्बीर और रियाज को पुलिस ने एनकाउंटर में गिरफ्तार किया है. इन लोगों का इस्तेमाल पाकिस्तान खुफिया एजेंसी भारत में आतंकवाद और ड्रग की तस्करी के लिए करता था.
Related Posts
ओमिक्रोन का पता लगाने वाली पहली किट ओमिस्योर को मिली मंजूरी
in8 @ नई दिल्ली: देशभर में एक बार फिर कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे है। कोरोना के नए…
देश के अन्नदाता के मुंह से अन्ना ना छीने सरकार – परमजीत सिंह
दिल्ली के शिरोमणि अकाली दल के सदस्य क्यों नहीं दे रहे निगम पार्षद इस्तीफा -पम्मा किसानों को मिला नेशनल अकाली…
Delhi Crime: मुठभेड़ के बाद कौशल गैंग का गुर्गा गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सोमवार देर रात हुई मुठभेड़ के बाद कौशल गैंग के शूटर कपिल उर्फ…
