प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। टिड्डी दल का खतरा अभी टला नहीं है। गन्ना विभाग ने गन्ना की फसल पर टिड्डी दल का हमले का अंदेशा जताया है। बताया जा रहा है कि गुजरात में गन्ने की फसल टिड्डी दल चटकर रहा है। इसलिए दवा से ज्यादा सतर्कता की जरूरत है। जिला गन्ना अधिकारी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि टिड्डी दल शोर से भागता है। ऐसे में किसान गन्ना खेतों के आसपास थाली और ढोल आदि बजाए। उन्होंने किसानों को जागरूक रहने की सलाह दी है। गन्ना विभाग और वैज्ञानिकों से भी कहा गया है कि वह किसानों की जागरूकता में सहयोग करें। प्रदेश के गन्ना आयुक्त संजय भूस रेड्डी ने भी प्रीवेंशन इज बेटर देन क्योर का सिद्धांत अपनाते हुए यह अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए हैं। बता दे टिड्डी अगर एक बार दल समेत हमला कर दे तो पूरी फसल चौपट कर देती है। कीटों के संभावित हमले को विफल करने के लिए गन्ना अधिकारी और कर्मचारी लगातार गांवों का भ्रमण कर रहे हैं। किसानों को सजग रहने के साथ बचाव की तरीके भी बता रहे हैं। किसानों की गांव में चैपाल लगाकर बताया जा रहा है कि टिड्डी के व्यापक प्रकोप होने की दशा में थाली या ढोल बजा कर इन्हें भगाया जा सकता है, क्योंकि टिड्डी दल शोर से डर कर भागते हैं। इसके अलावा इनके अंडे घास में पनपते हैं। गन्ना किसान खेतों में और मेड़ में घास की सफाई रखें। गन्ना विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि गन्ना खेतों में मैथालियान 5 प्रतिशत डस्ट पाउडर 25 किग्रा, फैनवनरेट 4 प्रतिषत 25 किग्रा का प्रयोग करें। फॉल आर्मी कीट के प्रकोप से बचने के लिए गन्ने की फसल पर कीटनाशक बदल कर छिड़काव करना चाहिए। इसक ेअलावा क्लोरोपाइरोफास 20 प्रतिशत ईसी की 1:25 लीटर मात्रा को 500-600 लीटर घोल बनाकर स्प्रे का प्रयोग करें। गन्ना अधिकारी का कहना है कि मप्र और राजस्थान में मंडरा रहा टिड्डियों के दल का रूख पश्चिम हवाओं ने बदल दिया है। यदि हवा का रूख बदल गया तो यह कभी भी जनपद की सीमाओं में प्रवेश कर लेगा।
Related Posts
संपूर्ण जनपद गाजियाबाद में आगामी 31 अगस्त तक धारा 144 रहेगी लागू
उल्लंघन करने वालों पर जिला प्रशासन सख्ती के साथ करेगा कार्यवाही जिला मजिस्ट्रेट अजय शंकर पांडेय ने आदेश किया निर्गत…
बर्लिन, जर्मनी में आयोजित विशेष ओलंपिक में भाग लेने वाले एथलीटों और कोचों का दिल्ली में हुआ अभिनंदन
दिल्ली/गाजियाबाद। विशेष ओलंपिक विश्व ग्रीष्मकालीन खेल 2023 बर्लिन जर्मनी में 17 से 25 जून के मध्य आयोजित हुए थे। दिल्ली…
अरमान यूनिफॉर्म फैक्ट्री के 2 फ्लोर में लगी भीषण आग
प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 स्थित अरमान यूनिफॉर्म फैक्ट्री के 2 फ्लोर में लगी भीषण आग की वजह…
