गुरुग्राम में 48 घंटे में कोरोना से 5 पेशेंट की मौत

IN8@गुरुग्राम…शनिवार को गुरुग्राम में रिकॉर्ड 326 पॉजिटिव केस मिले और दो पेशेंट की मौत हो गई। ऐसे में पिछले 48 घंटे में गुरुग्राम में पांच पेशेंट दम तोड़ चुके हैं। इसके साथ ही गुरुग्राम में कोरोना संक्रमण से दम तोडऩे वाले लोगों की सं या 145 तक पहुंच गई। वहीं पॉजिटिव केस का आंकड़ा गुरुग्राम में 15 हजार के नजदीक पहुंच गया है।

शनिवार को मिले 326 केस को मिलाकर कुल 14910 पॉजिटिव केस हो गए। हालांकि इनमें से 12597 पेशेंट ठीक हो चुके हैं।
गुरुग्राम में कोरोना संक्रमण की र तार ने जून महीने का भी सितंबर महीने में रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जून महीने में जहां कुल 4520 पॉजिटिव केस मिले थे, वहीं सितंबर महीने के 12 दिन में ही 2993 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। हालांकि 12 दिन में 32867 से पल लिए जा चुके हैं। गुरुग्राम नगर निगम क्षेत्र में शनिवार को जोन-1 में 57, जोन-2 में 77, जोन-3 में 78, जोन-4 में 67 पॉजिटिव केस मिले। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के पटौदी ब्लॉक में 22, सोहना में 18 व फर्रुखनगर में कुल सात पॉजिटिव केस मिले।