सुरेन्द्र भाटी@ बुलन्दशहर: नगर पंचायत बीबी नगर द्वारा संचालित गोशाला का आज जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने गोशाला में संरक्षित 113 गोवंश के लिए भूसा, चारा, पानी आदि व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि गौशाला की बाउंड्री के चारों ओर पौधरोपण कराया जाए। गोशाला में बनाये जा रहे बर्मी कम्पोस्ट खाद के बारे में जानकारी दिए जाने पर डीएफओ को निर्देश दिए कि पौधरोपण के लिए जनपद की गोशालाओं से ही बर्मी कम्पोस्ट खाद को लिया जाए। गौशाला के अन्दर नाली को पक्का कराये जाने के निर्देश ईओ को दिए। इस मौके पर उप जिलाधिकारी स्याना श्री सुभाष सिंह, ईओ नगर पंचायत उपस्थित रहे।
Related Posts
15पशु लंपी बिमारी की चपेट में पशुपालक भयभीत
सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर ऊंचागांव । खंड विकास क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान के पशु लंपी बिमारी से ग्रस्त होने…
भाजपा में घटता ब्राह्मणों का कद, आंदोलन की तैयारी में त्यागी ब्राह्मण
सुरेंद्र सिंह भाटी@बुलंदशहर भाजपा एक दशक पहले ब्राह्मणों, बनियों, और राजपूतों की पार्टी मानी जाती थी लेकिन तीनों ही जातियों…
रोहन मोटर्स ने इंजन में डाल दिये पुराने पार्ट्स कार मालिक क्षुब्ध
सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर : में स्थित मारुति का सर्विस गेराज के कर्मचारी सर्विस कराने आये कार इंजनों मे पुराने पार्ट्स डाल…
