प्रशासन के रोस्टर के हिसाब से कांधला में खुलेगी दुकानें

संवाददाता@ कांधला। स्थानीय पुलिस ने बिना रोस्टर दुकान खोलने पर व्यापारी को संख्त कार्रवाही की चेतावनी दी है। जिसके चलते ईद पर बंदी के बाद फिर से शासन द्वारा जारी रोस्टर के हिसाब से दुकानों को खोला गया।
डीएम शामली ने व्यापारीयों को राहत देते हुए साप्तहिक रोस्टर जारी किया गया था। जिसमें सप्ताह के विभिन्न दिनों में व्यापारी शासन के द्वारा जारी रोस्टर के हिसाब से प्रतिष्ठानों को खोलने का आदेश दिया गया था। लेकिन कस्बे में पिछले कई दिनों से कुछ व्यापारीयों ने शासन के द्वारा जारी रोस्टर को ताक पर रखते हुए प्रतिष्ठान खोलकर व्यापार करना शुरू कर दिया था। लाॅक डाउन व सोशल डिस्टेंस का उल्ल्घन होते देख पुलिस हरकत में आई। बीते सोमवार को ईद के पर्व पर उमडने वाल भीड को बाजार में रोकने के लिये बाजार को बंद किया गया था। मंगलवार को फिर से निर्धारित समय पर बाजार खोला गया। लेकिन पुलिस ने सुबह से प्रशासन के द्वारा जारी रोस्टर को व्यापक स्तर पर लागू करने के लिये पैदल बाजार का भ्रमण कर व्यापारीयों को रोस्टर के अनुसार ही अपने प्रतिष्ठानों को खोलने की अपील की। साथ ही प्रशासन के दिशा निर्देशों की अनदेखी करने पर अभियोग दर्ज कर कार्रवाही करने की चेतावनी दी है। थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह का कहना है कि प्रशासन के द्वारा जारी रोस्टर के हिसाब से सभी प्रतिष्ठान खोले जायेगा। अगर कोई व्यक्ति रोस्टर विपतिर दुकान खोलते पाया गया तो उसके विरूद्ध अभियोग दर्ज कर कार्रवाही की जायेगी।