बुलन्दशहर कॉलोनी मे लगे रास्ता नही तो वोट नही के होडिंग


सुरेन्द्र भाटी@बुलंदशहर बुलंदशहर की सदर सीट पर हो रहे उपचुनाव मैं मतदान से पूर्व डीएम कॉलोनी से गुजरने वाले बंद रास्ते का मुद्दा उठने लगा है|

रास्ते को लेकर मोहल्ले के लोगों ने चुनाव बहिष्कार का ऐलान कर दिया है| सोमवार को मोहल्ले के लोगों ने अपनी गलियों में होल्डिंग्स टांग दिए हैं| जिन पर लिखा है कि रास्ता नहीं तो वोट नहीं लौटा हमारा अधिकार है|

चुनाव बहिष्कार के इस ऐलान से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है| गौरतलब है कि पूर्व डीएम डॉo रोशन जैकेब ने डीएम कॉलोनी की सुरक्षा हेतु कॉलोनी में देवपुरा से गुजरने वाले सभी रास्ते दीवार लगाकर बंद करा दिए गए थे|

विरोध करने पर मौजूदा सांसद समेत कई लोगों पर मुकदमा दर्ज करा दिया था। जिसको लेकर अब कॉलोनी वासियो ने रास्ता नहीं तो वोट नहीं के होडिग लगाकर चुनाव वहिष्कार का ऐलान कर दिया है| जिससे प्रसासन मे हड़कंप मच गया है|