कालोनी वासियों ने नगर पालिका पहुंच किया प्रदर्शन बोले समस्या का जल्द हों हल

Spread the love

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर जहाँगीराबाद। नगर के मौहल्ला कायस्थवाड़ा निवासियों ने पालिका पहुंच किया प्रदर्शन करते हुये की नारेबाजी , चेयरमेन घर पहुंच बोले सभी समस्या का जल्द हों हल। नगर में यूँ तो सड़क निर्माण कार्य जोरो पर चल रहा हें मगर मौहल्ला कायस्थवाड़ा (अंसारियान) मेन सड़क अभी इस निर्माण कार्य से वंचित हें।

जिला सपा प्रवक्ता सुल्तान अंसारी ने बातया की काफ़ी समय से पालिका क़ो लिखित व मौखिक शिकायत की जा रहीं हें मगर समस्या जस की तस बनी हुई हें। उन्होंने बताया की अन्य कालोनीयों का भी गंदा पानी हमारे मोहल्ले में बनी तंग नालियों में छोड़ा जा रहा हें। जिससे जलभराव की समस्या और जटिल होती जा रहीं हें। पालिका चेयरमेन डा. सूरजभान माहुर ने अश्वशन देते हुये कहा की होने वालें जलभराव क़ो जल्द मौके पर जेई क़ो भेज निश्चित हीं कोई हल या सड़क निर्माण कार्य कराया जायेगा।

इस मौके पर इरशाद अंसारी मास्टर यूनुस, मास्टर सलीमुद्दीन,अख़लाक़ अंसारी सलाउद्दीन मास्टर, खलील अंसारी, अहसान, उजेल अंसारी, शारिक अंसारी, निज़ाम भाई, अकील अंसारी, खुर्शीद भाई, भोला, जुबैर आदि दर्जनों लोग मौजूद रहें।