प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। जनपद की सड़कों और ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा घूम रहे पशुओं की धरपकड़ के लिए अब व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान पशु चिकित्सा विभाग और नगर निगम मिलकर एक साथ चलाएंगे। अब विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि जून महीने तक लावारिस घूम रहे गोवंशों से जिले को मुक्त करना है। जून तक सभी लावारिस गोवंश को पकड़कर गो आश्रय स्थल तक पहुचाना है। बता दे कि इस समय लॉकडाउन के चलते जिले की सड़कों पर लावारिश गोवंशों की भीड़ एकत्र हो गई है। जहां देखों चौराहों और बीच सड़कों पर गोवंश दिखाई दे जाते हैं। इन गोवंशों के चलते कई बार हादसे भी हो चुके है। वहीं लाकडाउन के चलते इनको चारा नहीं मिलने से परेशानी भी हो रही है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी बिजेंद्र त्यागी ने बताया कि जिले को लावारिस पशुओं से मुक्त करने और पशुओं को आश्रय स्थल तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। अभियान के अंतर्गत शहर की सड़क और ग्रामीण क्षेत्र में घूम रहे लावारिस गोवंशों को पकड़ा जाएग। आश्रम स्थल पर ही इन गोवंशों के लिए चारा और रहने का इंतजाम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपद में इस समय 12 सौ गोवंश सड़कों पर लावारिस घूम रहे हैं। उन्होंने बताया कि ये गोवंश किसानों की फसलें भी खराब कर रहे हैं। फसलों केा हानि होते देख किसानों ने प्रशासन और तहसील स्तर पर शिकायतें दर्ज की हैं। ये गोवंश खेतों में जाकर फसल उपज को खा रहे हैं। लावारिस पशुओं को पकड़कर आश्रय स्थल में पहुंचाने से किसानों को राहत मिलेगी।
Related Posts
हरियाली तीज महोत्सव में गौतम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने दिया प्राकृतिक संरक्षण का संदेश
गाजियाबाद। शिक्षण संस्थानों में बुधवार को हरियाली तीज उत्सव की धूम रही। बच्चों ने झूले का आनंद लेने के साथ…
विशेष प्रवर्तन अभियान: आबकारी विभाग ने शराब तस्करों ठिकानों पर मारा छापा, दिल्ली से आने वाली गाडिय़ों पर विशेष नजर
गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश की तुलना में दिल्ली व हरियाणा में शराब कहीं ज्यादा सस्ती है। यही वजह है कि…
10 रुपए के स्टांप पर पत्नि को डाक से भेजा तीन तलाक
प्रमोद शर्मा @ गाजियाबाद। शादी के बाद पत्नी द्वारा हिंदू रीति रिवाज से पूजा-पाठ किए जाने से पति को ऐतराज…
