प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। खोड़ा नगरपालिका परिषद ने खोड़ा के सरस्वती विहार में निर्माणाधीन दो इमारतों को नोटिस जारी कर 50-50 हजार का जुर्माना लगाया है। पालिका परिषद ने दोनों को सात दिन के अंदर ख़ुद ही इमारत को ध्वस्त करने का आदेश भी नोटिस में दिया है। दोनो इमारतों को नगरपालिका के भवन नियमवाली नियमों को ताक पर रख कर बनाया जा रहा था। नगरपालिका की तरफ से निर्माणाधीन इमारत के लिए वॉटर हरवेस्टिंग सिस्टम पार्किंग तय सीमा तक ऊँचाई जेसे कई मापदंड रखें है। लेकिन निर्माणाधीन दोनो इमारतों में इन सभी मांनको की धज्जियां उड़ायी जा रही थी। जिसके बाद नगरपालिका परिषद ने इमारतों के मालिक पंकज पाल और दीपक जोशी को नोटिस जारी कर 50-50 हजार का जुर्माना लगा दिया। खास बात यह है कि पालिका परिषद ने अपने नोटिस में कहा है की इमारत मालिक स्वयं ही इमारत का धवस्तीकरण कर ले नहीं तो पालिका परिषद सीलिंग और धवस्तीकरण की कार्यवाही करेगी और जिसका खर्चा इमारत मालिकों से ही लिया जाएगा।
Related Posts
लॉकडाउन उल्लंघन एक से ज्यादा सवारी पर पुलिस ने काटें चालान
प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। वैश्विक महामारी कोरोना की रोकथाम के लिए मार्च से शुरू हुए लॉकडाउन में बेशक अब कई छूट…
गैंगस्टर में फरार 15 हजार इनामी बदमाश गिरफ्तार
गाजियाबाद। गैंगस्टर में फरार 15 हजार इनामी बदमाश को क्राइम ब्रांच एवं सिहानी गेट थाने के एसएचओ नरेश कुमार शर्मा…
कोरोना संक्रमण की रफ्तार, 103 नए कोरोना संक्रमित
विनोद पांडेय @ गाजियाबाद। कोरोना के मामले थमने का नाम ही नहीं लेे रहा हैं। भले ही लोगों में कोरोना…
