मोहित बेनीवाल के मनोनयन पर भाजपाई में हर्ष

Spread the love

दीपक वर्मा@शामली। मोहित बेनीवाल को भाजपा को पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से कार्यकर्ताओं मंे उत्साह बना हुआ है। रविवार को गांव दभेडी खुर्द में भाजपा कार्यकर्ताआंे ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। भाजपा जिला महामंत्री मुनशाद अली चैहान ने कहा कि बेनीवाल के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी और ज्यादा मजबूत होगी।
जानकारी के अनुसार मोहित बेनीवाल को भाजपा का पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से भाजपाईयों में खुशी की लहर दौड गयी है। जगह-जगह कार्यकर्ताओं द्वारा मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया जा रहा है। रविवार को कैराना क्षेत्र के गांव दभेडी खुर्द में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोहित बेनीवाल के मनोनयन पर हर्ष जताते हुए मिठाई बांटी। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री एवं ग्राम प्रधान चैधरी मुनशाद अली चैहान ने कहा कि मोहित बेनीवाल के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी और ज्यादा मजबूत होगी। इस मौके पर रविन्द्र कश्यप, आलिम, कुश कुमार, असजद, चमेला, दिलशाद, सतबीर, पप्पू आदि भी मौजूद थे।