दीपक वर्मा@ शामली। कैराना सांसद प्रदीप चैधरी ने शुक्रवार को सिल्वर बैल्स पब्लिक स्कूल के टाॅपर छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई दी। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कैराना सांसद प्रदीप चैधरी ने शहर के सिल्वर बैल्स पब्लिक स्कूल पहुंचकर सीबीएसई की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में टाॅपर रहे छात्र-छात्राओं को उपहार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पढाई के बिना जीवन अधूरा है, स्कूल के बच्चों ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में जो सफलता प्राप्त की है वह सराहनीय है। बच्चों को मेहनत से पढाई कर अच्छे अंक लाकर अपने जिला, स्कूल व माता-पिता का नाम रोशन करना चाहिए। इस अवसर पर स्कूल चेयरमैन अरूण बंसल, अजय संगल, अतुल बंसल, अनिल गोयल, प्रधानाचार्य एके गोयल आदि भी मौजूद रहे।
Related Posts
भीड के कारण शहर में फिर लगा भीषण जाम
बडे-बडे वाहन घंटों जाम में फंसे रहे, पुलिसकर्मियों ने खुलवाया जामदीपक वर्मा@ शामली। सुबह के समय बाजारों में उमडी भीड…
साप्ताहिक बंदी में खुली रही दुकानें
दीपक वर्मा@शामली। रविवार को साप्ताहिक बंदी के दौरान शहर में कई स्थानों पर दुकानें खुली रही तो कहीं पर बाजार…
पुलिस के हत्थे चढे बागपत के बदमाश, दो को लगी गोली, चार गिरफ्तार
तमंचे, कारतूस, चोरी की बाइकें व दो लाख की नकदी बरामददीपक वर्मा@ शामली। जिले के कांधला और गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र…
