दीपक वर्मा@ शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने गांव खिजरपुर के जंगल में एक आरोपी को हथियार व कारतूस के साथ गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार एसपी विनीत जायसवाल के निर्देश पर पुलिस द्वारा वांछित व संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली पुलिस ने मुखबिर से सूचना के बाद गांव खिजरपुर के जंगल में दबिश देकर एक आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम नितिन मलिक पुत्र चंद्रपाल निवासी गांव खिजरपुर मजरा गांव लिसाढ बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पोनिया 315 बोर व 2 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। कोतवाली के उप निरीक्षक सत्यनारायण दहिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराआंे में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Related Posts
पुण्यतिथि पर किसान मसीहा का भावपूर्ण स्मरण
पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरणसिंह को पुण्यतिथि पर दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलिदीपक वर्मा@ शामली। किसान मसीहा एवं पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरणसिंह…
भू-अभिलेख नहीं दिखा सकी हरियाणा राजस्व टीम
सीमा विवादरू हाईकोर्ट के आदेश पर नंगलाराई में पहुंची थी टीम, तीन प्वाइंट दिखाए पर पैमाइश से किया इंकारसंवाददाता@ कैराना।…
नहीं थम रहा कोरोना का कहर, बाजारों में बढ रही भीड़
लगातार मिल रहे केसों के बावजूद भी नहीं हो रहा लोगों पर असरदीपक वर्मा@ शामली। जिले में कोरोना संक्रमण के…
